राजस्थान के जैसलमेर में बाबा रामदेव मेले में जा रहे श्रद्धालुओं का तीर्थराज पुष्कर में जमावड़ा लगा हुआ है तथा बाबा रामदेव के जयकारे गुंज रहे है। भादवा माह में रामदेवरा जाने वाले जातरु बड़ी संख्या में पुष्कर पहुंच रहे है।
अजमेर व पुष्कर के बीच पुष्कर घाटी भी जयकारों से आबाद है। ग्रामीण परिवेश के श्रद्धालु महिला, पुरुष बच्चे तथा बुजुर्ग सभी मोटरसाईकिलों पर सवार होकर पुष्कर होते हुए रामदेवरा जा रहे है। ऐसे ही रामदेवरा में दर्शन कर श्रद्धालु वापस लौटते हुए पुष्कर में ठहराव करते है।
इस अवसर पर श्रद्धालु पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना तथा ब्रह्मा जी के दर्शन कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। इन दिनों पुष्कर में मेले जैसा माहौल है। चहुंओर मोटरसाईकिले और बाबा रामदेव के झंडे दिखाई पड़ रहे है।
अजमेर-पुष्कर में जगह जगह सड़कों पर भण्डारें लगे हुए हैं। आयोजक श्रद्धालुओं को रोक रोककर प्रसादी ग्रहण करा रहे हैं। लोकदेवता बाबा रामदेव का तेजा मेला भाद्रपद शुक्ल दशमी 31 अगस्त को सम्पन्न होगा।


Download Android App
Download iOS App



