नीमराना : जापान सरकार के न्यू एनर्जी एंड इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी डेवपलमेंट ऑर्गेनाइजेशन (एनईडीओ) के सहयोग से दिल्ली मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास निगम (डीएमआईसीडीसी) द्वारा निर्मित छह मेगावाट के मॉडल सोलर पावर प्रोजेक्ट का लोकार्पण आज नीमराना के औद्योगिक क्षेत्र में किया गया।
इसमें पांच मेगावाट का एक मॉडल सोलर पावर प्लांट तथा एक मेगावाट का दूसरा जापानी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से बना शामिल है। औद्योगिक प्रोत्साहन एवं नीति विभाग (डीआईपीपी) के सचिव रमेश अभिषेक ने भारत में जापान के राजदूत केन्जी हिरामात्सु और दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों और बिजनेस प्रमुखों की उपस्थिति में इस नीमराना सोलर पावर प्रोजेक्ट को राष्ट्र को समर्पित किया।
पांच मेगावाट का सोलर पावर प्लांट थिन फिल्म टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है और इसमें से पावर सप्लाई सीधी ग्रिड में जाती है। एक मेगावाट का स्मार्ट माइक्रो ग्रिड सौर ऊर्जा के लिए पॉली क्रिस्टलाइन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है और इसमें दो मेगावाट का डीजल जनरेटर सेट जुड़ा है। यह प्लांट नीमराना औद्योगिक पार्क में जापानी औद्योगिक कंपनियों को बिजली प्रदान करेगा।
डीएनएससीपीएल ने 5 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट के लिए एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएनएल) के साथ 25 साल का ऊर्जा खरीद समझौता किया है।
एनईडीओ के चेयरमैन कात्रुओ फुरुकावा ने कहा कि भारत सरकार मेक इन इंडिया नीति के तहत अपना विनिर्माण आधार बढ़ा रही है, इस लिहाज से यह प्रोजेक्ट उसकी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होगा।


Download Android App
Download iOS App



