राजस्थान में कल विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान किया है। गुरुवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि विधानसभा के शुक्रवार से शुरू हो रहे सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। वहीं राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि सरकार में बहुत सारे मतभेद हैं। जिस तरह से उन्होंने संघर्ष किया है, संभावना है कि वे विधानसभा में विश्वास मत ला सकते हैं लेकिन हम अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए भी तैयार हैं।
विधायक दल की बैठक के बाद वसुंधरा राजे ने कहा- कुछ लोग भाजपा में फूट की अफवाह फैला रहे हैं
उन्होंने कहा कि यह सरकार अपने विरोधाभास से गिरेगी, बीजेपी पर यह झूठा आरोप लगा रहे हैं. लेकिन इनके घर के झगड़े से बीजेपी का कोई लेना देना नहीं है। गुरुवार हुई बीजेपी की इस बैठक में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुई।
राजस्थान की कांग्रेस सरकार के संकट से बाहर आने के बाद आज शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक में विधानसभा सत्र की रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी। राज्यपाल के आदेश के बाद 14 अगस्त से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



