जयपुर : भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की कांग्रेस सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों व बिगड़ी कानून- व्यवस्था के खिलाफ 16 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर सांकेतिक उपवास रखने तथा 17 दिसंबर को ‘आरोप पत्र’ जारी करने की घोषणा की है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने बताया कि कांग्रेस सरकार के एक साल पूरा होने पर उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी 52 आरोपों के साथ एक ‘आरोप पत्र’ जारी करेगी यानी सरकार के कार्यकाल के हर सप्ताह के लिए एक आरोप होगा।
उन्होंने कहा कि इसी दिन पार्टी पंचायत समिति मुख्यालयों पर 365 मीटर पैदल मार्च करके सरकार की नाकामियों के बारे में लोगों को बताएगी। राज्य के हाड़ौती इलाके में खाद की कथित किल्लत का जिक्र करते हुए पूनियां ने राज्य सरकार पर अन्नदाता किसान की आवाज को अनसुनी करने का आरोप लगाया और कहा, ‘’जहाँ राजस्थान का किसान बेहाल है, वहीं मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलीला मैदान दिल्ली में राहुल गाँधी के पास हाजिरी लगाने में व्यस्त हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



