सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति संदिग्ध लग रहा था और बीएसएफ कर्मियों ने उसे रुकने को कहा।
उन्होंने बताया कि बाद में उसे मार गिराया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना श्री गंगानगर-बीकानेर के अनूपगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार रात आठ बजे के करीब हुई। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी व्यक्ति का शव पुलिस को सौंप दिया गया है और घटनास्थल की तलाशी ली जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



