राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक संभावित प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह अवाना द्वारा अपनी जनसभा में कथित रूप से रूपये बांटने का एक वीडियो वायरल होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी किया है। इसमें अवाना से 27 अक्टूबर तक स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सन्देश नायक ने बताया की इस वीडियो में बसपा नेता एक व्यक्ति को रूपये देते दिखाई दे रहे हैं।
इस संबंध में नदबई उपखंड अधिकारी ने बसपा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। उन्होंने बताया कि किसी ने जनसभा का वीडियो बनाया था जिसमें अवाना किसी को रूपये देते हैं। वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि नदबई से बसपा के संभावित प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह अवाना ने पिछले दिनों फोन पर मिली धमकी के बाद प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
उन्होंने बताया कि अवाना के पास मौजूद लाइसेंसशुदा हथियारों के संबंध में नोएडा के जिला मजिस्ट्रेट को एक पत्र लिखा गया है। नदबई के उपखंड अधिकारी नीरज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मीडिया से प्राप्त सूचना के आधार पर नदबई विधानसभा से बसपा नेता जोगेंद्र सिंह अवाना को गुरूवार को एक नोटिस जारी करके दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।


Download Android App
Download iOS App



