राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं समारोहों की रूपरेखा तय करने के लिए मंत्रिमंडलीय उप-समिति का गठन किया है।
इस उप-समिति में ऊर्जा मंत्री बुलाकी दास कल्ला, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री शाले मोहम्मद, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश, खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री अशोक चांदना तथा सूचना एवं जनसम्पर्क राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग को सम्मिलित किया गया है।
सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा इस उप-समिति के संयोजक होंगे। उप-समिति का प्रशासनिक विभाग सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग होगा और प्रमुख शासन सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क इसके सदस्य सचिव होंगे।


Download Android App
Download iOS App



