राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत 6 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। महाराष्ट्र के नासिक में एक शख्स ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए वैभव गहलोत सहित 15 लोगों पर केस दर्ज किया है। महाराष्ट्र के नासिक पुलिस में मामले को दर्ज करते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नासिक पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, वैभव सहित 14 लोगों ने राजस्थान में ई-टॉयलेट बनाने का टेंडर दिलाने के नाम पर 6.8 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी की है। शख्स ने बताया कि आरोपी ने पहले बैंक अकाउंट्स में 3.93 करोड़ रुपये और बाद में कैश भी लिया। कुल मिलाकर आरोपी ने शख्स को 6.8 करोड़ रूपये का चूना लगाया।
वैभव ने किया आरोपों का खंडन
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने अपने उपर लगे सभी आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि अगले साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह झुठी एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, मीडिया में किसी प्रकरण को लेकर जिस तरह चल रहा है, जिसमें मेरा नाम भी डाला गया है, “मुझे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है और मेरा इस सब से कोई सम्बन्ध नहीं है। हम सभी जानते हैं कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे झूठे आरोपों के साथ-साथ ऐसी कारस्तानियां और मैनिपुलेटेड बातें सामने आएंगी।“
राजस्थान में भाजपा ने सीएम गहलोत को घेरा
मामले के सामने आते ही भाजपा ने मुख्यमत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ट्वीट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री जी के सुपुत्र का नाम इन मराठी खबरों में सुनाई दे रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, राजस्थान की जनता सिर्फ सच्चाई जानना चाह रही है।


Download Android App
Download iOS App




