18 साल से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाने के लिए केंद्र पर्याप्त वैक्सीन मुहैया कराएं: CM गहलोत

Summary :

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि अब केंद्र सरकार को टीके की पर्याप्‍त उपलब्‍धता सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि 18 साल से अधिक आयु के पात्र लोग जल्‍द से जल्‍द टीका लगवा सकें।

केंद्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस टीका प्रतिरक्षण कार्यक्रम को सभी वयस्कों (18 साल से अधिक आयु) के लिए शुरू करने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि अब केंद्र सरकार को टीके की पर्याप्‍त उपलब्‍धता सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि पात्र लोग जल्‍द से जल्‍द टीका लगवा सकें। 
गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘अंतत: केंद्र सरकार ने दया दिखाई है और 18 साल से अधिक उम्र के हर व्‍यक्ति के टीकाकरण की अनुमति दी है। उसे (केंद्र सरकार) अब टीकों की पर्याप्‍त उपलब्‍धता सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि 18 साल से अधिक आयु के लोग जितनी जल्दी संभव हो टीका लगवा सकें।’’ 

मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘‘हमें उम्‍मीद है कि आने वाले दिनो में राज्‍यों को टीके के वितरण के लिए व्‍यावहारिक व पारदर्शी कार्यनीति अपनाई जाएगी।’’ 

Desk Team