केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने शनिवार को कहा कि केन्द्र सरकार के स्तर पर विभिन्न बैंकों के माध्यम से संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों से पनपी विकेन्द्रीकृत अर्थव्यवस्था से देश में बदलाव की स्थिति बनी है और आज हर जरूरतमंद की राह आसान हुई है।
राय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत इरादों के साथ ही केन्द्र सरकार के स्तर पर विभिन्न बैंकों के माध्यम से संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों से पनपी विकेन्द्रीकृत अर्थव्यवस्था से देश में बदलाव की स्थिति उत्पन्न हुई है और आज हर जरूरतमंद की राह आसान हुई है।’’
आरे प्रदर्शन पर बोले प्रकाश जावड़ेकर- दिल्ली मेट्रो के लिए भी काटे गए थे पेड़
उन्होंने कहा कि हर गरीब की इच्छा और सपने को पूरा करने के लिए हम सतत प्रयासरत हैं। मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से आज विभिन्न बैंकिग योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, आवास, व्यवसाय आदि आवश्यकताओं के लिए सामान्य दर पर ऋण की सुविधा उपलब्ध है।
राय उदयपुर की गिर्वा पंचायत समिति परिसर में भारतीय स्टेट बैंक अथवा अन्य राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के तत्वावधान में आयोजित ग्राहक उन्मुखी मेले का अवलोकन किया और उन्होंने वहां आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न लाभार्थियों को ऋण स्वीकृतियां प्रदान की।
उन्होंने कहा कि आधार से बैंक खातों के लिंक होने के साथ ही यह प्रक्रिया और भी आसान हो गई है और आज हर जरूरतमंद को विभिन्न बैंकिंग ऐप के माध्यम से मोबाइल पर भी इन योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है और यह सब संभव हुआ है डिजिटल क्रांति से।
इससे व्यक्ति को बैंकों के बार-बार चक्कर काटने से भी छुटकारा मिला है। इस अवसर पर उदयपुर के सांसद अर्जुनलाल मीणा ने केन्द्र सरकार की विभिन्न बैंकिंग योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।


Download Android App
Download iOS App



