राजस्थान में झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र के ढुढानिया गांव में आज सुबह एक मकान ढ़हने से मलबे में दबकर एक बच्ची की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गत रात हुई बरसात के कारण गांव में सुणा गुर्जर के मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबने से एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नीमकाथाना रैफर किया गया है।
हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके के लिए रवाना हो चुके है। इस हादसे में छह साल की बालिका अन्नू की मौत हो गई जबकि अन्नू की दो बहनें बरखा और अनिता कुमारी तथा उसके चाचा सचिन घायल हो गए। जिन्हें नीमकाथाना अस्पताल रैफर किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



