ये मामला राजस्थान के राजसमंद जिले का है जहां प्रेम प्रसंग में लड़की को भगाने के आरोप में कल रात एक युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गयी।
बताया जाता है कि हमलावरों ने युवक पर बंदूक से गोली चलाकर उसे जख्मी कर दिया तथा बाद में तलवारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार देवगढ़ थाना क्षेत्र के लक्खागुडा पंचायत के अशोक सिंह को तीन लोगों ने हमला कर दिया। इन लोगों को संदेह था कि उनकी लड़की को भगाने में युवक अशोक सिंह भी शामिल था। इससे क्षुब्ध होकर तीनों ने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है तथा युवक का शव पोस्टमार्टम के लिये सीएचसी अस्पताल में रखवाया है।


Download Android App
Download iOS App



