राजस्थान के हनुमानगढ़ से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिले में पत्नी की मौत के बाद युवक डेढ़ साल तक अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने दर्ज मामले के आधार पर शनिवार को कहा कि लड़की की मां का निधन हो चुका है और आरोपी पिछले डेढ़ साल से अपनी 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने एक बयान में कहा कि नाबालिग ने चार जुलाई को अपने मामा के साथ आकर थाना पल्लू में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई।
Maharashtra : सोशल मीडिया पर हिंदू देवी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट व्यक्ति गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने जब अपने पिता का विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने बाल यौन अपराध संरक्षण कानून (पॉक्सो) व भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



