राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर उनक सरकार ने यह लेखानुदान अंतरिम बजट पेश किया है। शर्मा ने कहा इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार महिलाओं, किसानों, छात्रों, व्यापारियों एवं कार्मिकों समेत सभी वर्गों को बड़ी सौगातें दी गई हैं।
Highlights:
- सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि ये राजस्थान के सपने को साकार करने वाला है बजट
- सुराज संकल्प के सपने को साकार करने वाला बजट- शर्मा
- प्रत्येक व्यक्ति को भरपूर राहत- सीएम भजनलाल शर्मा
सुराज संकल्प के सपने को साकार करने वाला बजट- शर्मा
उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने अंतरिम बजट (लेखानुदान) बृहस्पतिवार को पेश किया। मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ के सपने को साकार करने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण निर्णय भी किए गए हैं। आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट राज्य सरकार के सुराज संकल्प के सपने को साकार करने वाला और प्रदेश को विकास एवं उन्नति के पथ पर अग्रसर करने वाला साबित होगा।
प्रत्येक व्यक्ति को भरपूर राहत- सीएम भजनलाल शर्मा
‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास एवं सबका कल्याण’ को केंद्र में रखते हुए इस बजट में अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को भरपूर राहत देने की ठोस पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने संकल्प पत्र को राज्य सरकार के नीतिगत दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया है और संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने की दिशा में यह लेखानुदान महत्वपूर्ण है।
‘पूर्ववर्ती सरकार के फैसलों से प्रदेश पर कर्ज भार बढ़कर दोगुना हो गया’
उन्होंने कहा कि यह लेखानुदान सरकार के लिए चुनौती भरा भी रहा क्योंकि पूर्ववर्ती सरकार के फैसलों से प्रदेश पर कर्ज भार बढ़कर दोगुना हो गया है। हमारी सरकार सूझ-बूझ, दूरदर्शिता और कुशल वित्तीय प्रबंधन से प्रदेश की आर्थिक प्रगति की नई इबारत लिखेगी।


Download Android App
Download iOS App



