CM गहलोत की अपील, कोरोना के मद्देनजर नए साल पर कोविड प्रोटोकॉल का करें सख्ती से पालन

Summary :

राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लोगों से नववर्ष पर सावधानी बरतने को कहा है।

राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लोगों से नववर्ष पर सावधानी बरतने को कहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कोरोना वायरस महामारी की स्थिति और टीकाकरण की तैयारियों को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। 
बैठक में निर्णय किया गया कि महामारी के समय में स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए दीपावली पर सरकार ने जो कदम उठाए थे, उसी प्रकार के सख्त कदम नववर्ष के लिए भी उठाए जाएंगे। सीएम गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘लोग नए वर्ष का जश्न अपने घर में परिवार के साथ मनाएं, भीड़भाड़ से बचें और आतिशबाजी नहीं करें, यह स्वयं के व दूसरों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।’’
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को लेकर जो निर्देश उच्चतम न्यायालय ने सभी राज्यों को दिए हैं, राजस्थान उनका कड़ाई से पालना करेगा। बैठक में गहलोत ने कहा कि टीकाकरण के लिए अधिक से अधिक केंद्र चिन्हित किये जाएं और हर जिले में ब्लॉक स्तर तक समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

Desk Team