CM गहलोत ने की लोगों से अपील- घर वापस आ रहे प्रवासियों की हर संभव मदद करें

Summary :

गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि “राज्य सरकार के अथक प्रयासों के बाद राजस्थान के प्रवासी बंधु श्रमिक जल्द ही अन्य राज्यों से अपने घर लौटेंगे। बंद लागू होने के दौरान इन लोगों ने बहुत परेशानियों का सामना किया है।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिक एवं अन्य लोग राज्य सरकार के प्रयासों के चलते जल्द ही घर लौटेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वह घर लौटने वाले इन प्रवासी बंधुओं की हर संभव मदद करे और उनका नैतिक समर्थन करे।

गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘राज्य सरकार के अथक प्रयासों के बाद राजस्थान के प्रवासी बंधु श्रमिक जल्द ही अन्य राज्यों से अपने घर लौटेंगे। बंद लागू होने के दौरान इन लोगों ने बहुत परेशानियों का सामना किया है। अब जब वे लौट रहे हैं, तो यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम उनका ध्यान रखें और उनके लिए भोजन, दवाइयां एवं पृथक-वास सुविधाएं सुनिश्चित करने में मदद करें।’’

विश्वभर में कई देशों में लॉकडाउन में छूट, स्पेन ने दी बच्चों को खेलने की राहत तो अमेरिकी ने भी दी रियायत

गहलोत ने कहा कि ‘‘मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि वे घर लौटने पर प्रवासी बंधुओं का सहयोग करें।’’ राज्य सरकार ने इस मामले में अन्य राज्यों के साथ समन्वय बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम लगाई है। बता दें कि राजस्थान में कोरोना का कहर बरकरार है। सोमवार को 36 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने से इसकी संख्या बढ़कर 2221 पहुंच गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 41 लोगों की जान जा चुकी है।

Desk Team