मैंने देखा है कि SMS में सभी मरीजों की सेवा अच्छी तरह से करने का प्रयास किया जाता है, इसके लिए हॉस्पिटल स्टाफ प्रशंसा का पात्र है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 29, 2021
उन्होंने कहा, ‘‘सवाई मान सिंह अस्पताल के समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों, वॉर्ड बॉय, सफाईकर्मी सहित तमाम कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने बहुत अच्छे से मेरा ध्यान रखा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मैंने देखा कि सवाई मान सिंह अस्पताल में सभी मरीजों की सेवा अच्छी तरह से करने का प्रयास किया जाता है, इसके लिए अस्पताल कर्मचारी प्रशंसा के पात्र हैं।
उल्लेखनीय है कि गहलोत की शुक्रवार को सवाई मान सिंह अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई थी और उन्हें दो दिन के बाद रविवार को छुट्टी दे दी गई। कांग्रेस नेता गहलोत (70) इस साल अप्रैल में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, वह कोरोना के बाद के प्रभावों से जूझ रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



