दिल्ली हिंसा मामले में विफल रहे गृहमंत्री, लेनी चाहिए जिम्मेदारी : CM गहलोत

Summary :

अशोक गहलोत ने गृह मंत्री पर दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें दिल्ली हिंसा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने अमित शाह पर दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें दिल्ली हिंसा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और दिल्ली में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने के लिए गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस के इस कदम को सन्दर्भ में लेते हुए गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह दिल्ली में हुई हिंसा में 46 लोगों की जान गई तथा 200 से अधिक लोग घायल हो गए। केन्द्रीय गृहमंत्री को अपनी विफलताओं की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में हिंसा की जांच, लोगों की जान बचाने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने के लिए गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री पूरी तरह लोगों के प्रति अपना कर्तव्य निभाने में विफल रहे है।”

बता दें कि उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुए हिंसा में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 200 से अधिक लोग घायल हैं। दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाकों में भड़की सांप्रदायिक हिंसा अब शांत हो चुकी है।

उमर अब्दुल्ला हिरासत मामले में बहन की याचिका पर 5 मार्च को SC करेगा सुनवाई

Desk Team