भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पिछले लंबे समय से मैदान से दूर हैं। हालांकि मैदान से धोनी दूर हैं लेकिन अपने फैन्स के बीच वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। बता दें कि आईपीएल में धोनी खेलते हुए दिखाई देंगे। आईपीएल के लिए धोनी चेन्नई पहुंच गए हैं।

29 मार्च से आईपीएल 2020 खेला जाएगा। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी धोनी संभालते हैं। सीएसके के कैम्प के साथ जुड़ने के लिए धोनी जैसे ही चेन्नई पहुंचे उनका स्वागत भव्य तरीके से किया गया। आईपीएल के लिए प्रैक्टिस करते हुए धोनी आज करेंगे।
बता दें कि धोनी अपनी खास और हेयर स्टाइलिस्ट सपना भावनानी से चेन्नई पहुंचने से पहले मिले और न्यू हेयरकट करवाया। धोनी की वापसी पर उन्होंने लिखा, मेरे दोस्त बहुत खुशी होगी तुम्हें आईपीएल में देखते खेलते हुए।
चेन्नई हम आ रहे हैं। खबरों के अनुसार, एक मार्च से धोनी अपने कैंप में प्रैक्टिस करेंगे। दो हफ्ते तक वह प्रैक्टिस करेंगे फिर 4 से 5 दिन की छुट्टी लेंगे और अपनी टीम के साथ आईपीएल शुरु होने से पहले जुड़ जाएंगे। बता दें कि कैंप में ज्वाइन अंबाती रायुडू, मोनू सिंह, पियूष चावला,सुरेश रैना कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों के साथ धोनी प्रैक्टिस करेंगे। जिम में इससे पहले धोनी को पसीना बहाते देखा है।

बता दें कि टेस्ट क्रिकेट से धोनी ने संन्यास ले लिया है लेकिन सीमित ओवरों के प्रारूप से अभी धोनी ने संन्यास नहीं लिया है। भारतीय टीम दो बार विश्व विजेता है और उस टीम के कप्तान धोनी थे। पिछले साल इंग्लैंड मे खेले गए विश्व कप के बाद धोनी ने एक भी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला।



Download Android App
Download iOS App



