चीन से फैले कोरोना वायरस का असर तेजी से दुनिया के अन्य देशों में भी दिखाई देने लगा है। सोमवार को भारत में कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए हैं। पहला मामला दिल्ली के रहने वाले शख्स का सामने आया है, वहीं दूसरा मामला तेलंगाना का है। बता दें कि चीन में वायरस से मरने वालों की संख्या 3000 के पार जा चुकी है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली वाला शख्स कुछ दिनों पहले इटली सा वापस आया है। वहीं तेलंगाना का मरीज दुबई गया था।फिलहाल, दोनों मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दोनों की हालत स्थिर है। कोरोना वायरस का पहला मामला साप 2019 के दिसंबर में चीन के वुहान शहर में आया था जिसके बाद से यह विश्व के कई देशों में फैल गया है और धीरे-धीरे महामारी का रूप लेता जा रहा है।
निर्भया के दोषियों की डेथ वारंट पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज, राष्ट्रपति के पास पहुंचा पवन
विश्व के 50 से अधिक देशों में फैल चुके खतरनाक कोरोना वायरस प्रकोप से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को चीन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 3000 के पार हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



