राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को हाथरस की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा हाथरस में रात को दो बजे बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह लापरवाही हृदयविदारक है और पूरे देश के स्मृति पटल पर हमेशा के लिए छाई रहेगी।
गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रात को पुलिस की देखरेख में आप दाह-संस्कार कर दो और मां बिलखती रहे सिर्फ अपनी बच्ची के अंतिम दर्शनों के लिए।’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘कोरोना में भी दाह संस्कार के अंदर परिवार वालों को 20 लोगों की छूट दी गई है।
हाथरस में रात को 2 बजे बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया यह लापरवाही हृदयविदारक है और पूरे देश के स्मृति पटल पर हमेशा के लिए छाई रहेगी। रात को पुलिस की देखरेख में आप दाह-संस्कार कर दो और मां बिलखती रहे सिर्फ अपनी बच्ची के अंतिम दर्शनों के लिए।
1/— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 4, 2020
बिना कोरोना के भी अंतिम संस्कार में परिवार को शव पहले सौंप दिया जाता है, हमारे सीमा पर शहीद होते हैं उनकी पार्थिव देह भी पहले गांव तक आती है,हेलीकॉप्टर से,प्लेन से आती है, विदेशों से भी शव लाये जाते है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सम्मान देने की बात हमारे देशवासियों के संस्कार, संस्कृति एवं धार्मिक मान्यताओं के आधार पर हमेशा रही है।ये सब बीजेपी के शासन में हुआ फिर बीजेपी किस हिन्दू संस्कृति की बात करती है?’’


Download Android App
Download iOS App



