राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस महामारी को लेकर कानून जल्द ही बनाएंगे, जिसमें मास्क पहनना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य होगा जो कोविड -19 से लड़ने के लिए इस तरह का कानून लाएगा क्योंकि “मास्क वैक्सीन है”। गहलोत ने एक ट्वीट किया और उन्होंने उस ट्वीट में लिखा कि “राज्य में चल रहे ‘जन आंदोलन के साथ-साथ, सरकार आज खुद एक कानून बनाकर मास्क पहनना अनिवार्य कर देगी।”

राजस्थान सरकार ने आज कोविड -19 से संक्रमित रोगियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और पटाखों से होने वाले जहरीले धुएं से आम जनता की सुरक्षा के लिए पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का भी निर्णय लिया। राजस्थान सरकार की तरफ से कहा गया की उन्होंने अधिकारियों को धुंआ करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हमें सावधानी बरतनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि राज्य ने चुनौती को पूरा करने के लिए 2,000 और डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है।

सीएम गहलोत ने कल ट्वीट किया था कि उनके निवास पर आयोजित शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक में राज्य में कोविड -19 स्थिति और “नो मास्क-नो एंट्री” और “शुद्ध के लिए यद्ध” जैसे अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई थी। कोरोना वायरस की वजह से राजस्थान में 10 और मौतें दर्ज की गई, कोरोना से अब तक 1,917 कुल मौतें हो चुकी हैं। रविवार को दर्ज किए गए 1,754 नए मामलों में कुल संक्रमण संख्या 1,98,747 हो गई। राज्य में अब 15,255 कोरोना के सक्रिय मामले हैं।


Download Android App
Download iOS App



