राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना वायरस (कोविड-19) संकट से निपटने के लिए प्रदेश का सहयोग करने का आग्रह किया है। बता दें कि राजस्थान में दो विदेशियों समेत 48 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।गहलोत ने शुक्रवार रात प्रधानमंत्री से फोन पर बात कर यह अनुरोध किया। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि संकट की इस घड़ी में केंद्र खुले मन से राज्य सरकार को सहयोग प्रदान करे।
मोदी ने मुख्यमंत्री के इस आग्रह पर उन्हें विश्वास दिलाया कि केंद्र सरकार इस महामारी से लड़ने के लिए राज्य सरकार को पूरा सहयोग प्रदान करेगी। गहलोत ने मोदी को इस महामारी से बचाव तथा प्रदेशवासियों की जीवन की रक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने उन्हें अवगत कराया कि राज्य सरकार इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए मिशन मोड पर काम कर रही है। इस काम में सभी जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरूओं, सामाजिक संस्थाओं, चिकित्सक समुदाय सहित तमाम वर्गों का सहयोग लिया जा रहा है।
अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,00,000 के पार, 1,544 लोगों की हुई मौत
लॉकडाउन की सख्ती से पालन के साथ जरूरतमंदों की आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने दो हजार करोड़ रूपये का आर्थिक पैकेज घोषित किया है। हमने संकल्प लिया है कि प्रदेश में एक भी व्यक्ति लॉकडाउन की वजह से भूखा नहीं सोए। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की। उन्होंने शाह को राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया और आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की।


Download Android App
Download iOS App



