पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कुशल क्षेम जानने के लिए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज अपनी गौरव यात्रा बीच में ही छोड़कर दिल्ली रवाना हो गयी हैं।
मुख्यमंत्री राजे की ‘राजस्थान गौरव यात्रा’ का दूसरा चरण आज सवाई माधोपुर से शुरू होना था। आधिकारिक बयान के अनुसार वे इसे छोड़कर दिल्ली रवाना हो गयीं। यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के शीघ्र स्वास्थ्य को लेकर प्रदेशभर में जगह जगह प्रार्थनाएं व हवन यज्ञ किए जा रहे हैं। अजमेर की प्रसिद्व ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में उनकी तंदुरूस्ती के लिए दुआएं मांगी गईं।


Download Android App
Download iOS App



