कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना , कहा – किसान को फिर गुमराह करने में जुटी बीजेपी

Summary :

NULL

राजस्थान में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है और कांग्रेस ने मोदी सरकार पर किसानों से पहले किए गये वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि अब वह 2022 तक उनकी आय दोगुना करने का झांसा देकर किसानों को फिर गुमराह कर रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता आर पी एन सिंह ने यहां पार्टी की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भाजपा ने किसानों से वादा किया था कि सत्ता में आने पर वह उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर उत्पादन लागत से 50 प्रतिशत अधिक मुनाफा देगी लेकिन साढे तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर भी उसने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। अपना यह वादा पूरा करने में असफल भाजपा सरकार ने चुनाव नजदीक आते देख किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने की बात कर उन्हें फिर गुमराह करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए उनका 77 हजार करोड़ रुपए का ऋण माफ कर दिया था लेकिन भाजपा सरकार के शासन में किसानों की आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ रही हैं। भाजपा शासित राज्यों में किसानों के हित के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं और वहां किसानों की स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों पर गोलियां चलायी जा रही हैं और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में भी किसानों की स्थिति बहुत खराब हो गयी है।

प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने, एमएसपी बढाने, हर खाते में 15 लाख रुपए डालने, भ्रष्टाचार रोकने के लिए चौकीदार की भूमिका निभाने और सीमा पर कड़ कदम उठाने की बात की थी लेकिन इन सभी मोर्चों पर मोदी सरकार असफल रही है। वादे के अनुसार कहीं कुछ नहीं हुआ है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team