राजस्थान की सियासत में जारी उठापटक के बीच कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप मढ़ रही है। कांग्रेस विधायक राजेन्द्र गुढा ने कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों में गिरफ्तार किए गए संजय जैन ने उनसे करीब आठ महीने पहले सम्पर्क कर उनकी मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अन्य बीजेपी नेताओं से करवाने को कहा था।
राजेन्द्र गुढा ने रविवार को आरोप लगाया, ‘‘बीजेपी का यह गेम प्लान कई दिनों से चल रहा था। आठ महीने पहले वह (जैन) मेरे पास आए थे और मुझे वसुंधरा राजे और अन्य बीजेपी नेताओं से मिलने को कह रहे थे। उनके मध्यस्था करने वाले लोग सक्रिय थे लेकिन वो अपने प्रयासों में सफल नहीं हुए।’’
उन्होंने दावा किया कि जैन ने उन्हें राजे से नई दिल्ली में और उसके बाद जयपुर में मिलने को कहा था। गुढा ने कहा कि बीजेपी सदन में शक्ति परीक्षण की मांग नहीं कर रही है क्योंकि वो जानते है कि हम बहुमत में है।


Download Android App
Download iOS App



