कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पार्टी में काफी समय से बवाल चल रहा था, लेकिन अब जल्द ही अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने वाले है।चुनाव को लेकर राजस्थान में बड़ा मुद्दा बना हुआ है। इसी बीच राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि वो अपने स्टैंड पर कामयाब है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में उतरना तय है। राजस्थान में सियासत और भी ज्यादा तेज हो गई है। सचिन पायलट की नज़रे पूरी तरह से सीएम की कुर्सी पर है। उनके रास्ते में कई चुनौतियां आने वाली है।

आपको बता दें कि सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद को संभालने को तैयार है, लेकिन वह इस पक्ष में बिल्कुल नहीं है कि सचिन पायलट को अपना सियासी उत्तराधिकारी मानने को तैयार नहीं है। इसी वजह से सीएम अशोक गहलोत दोनों पदों पर बने रहना चाहते है। उन्होंने कहा है कि वह गुजरात चुनाव से राजस्थान की पावर किसी को नहीं देना चाहते है।उन्होंने कहा चाहे सचिन पायलट हो या कोई और लेकिन अशोक गहलोत ने किसी के नाम पर सहमति नहीं जताई है।


Download Android App
Download iOS App



