राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढोतरी के विरोध में कल एक दिवसीय प्रांतव्यापी धरना प्रदर्शन किया जायगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कहा कि इसके तहत जिला संगठनों की ओर से जिला कलैक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन आयोजित कर ज्ञापन दिये जायेगें।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगायी से आम जनता की कमर टूट गयी है और नोटबंदी तथा जीएसटी के कारण देश की अर्थव्यवस्था बूरी तरह से चरमरा गयी है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता परेशान है।
उन्होंने कहा कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही कमी के बावजूद इन उत्पादों के मूल्य में बढोतरी से जनता में आक्रोश फैल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



