मेड़तासिटी : उत्तर प्रदेश में भाजपा के सरकार में आने के बाद पूर्ववर्ती सरकार की ओर से राशन कार्ड में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो को हटा दिया गया। लेकिन राज्य सरकार सरकारी दस्तावेज में मुख्यमंत्री का फोटो प्रकाशित कर रही है, जिसका विरोध आगामी दिनों में कांग्रेस पार्टी आंदोलन के माध्यम से करेगी। ये बात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने शुक्रवार को मेड़ता आगमन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकारी दस्तावेजों पर मुख्यंत्री का फोटो अंकित नहीं किया जाना चाहिए। ये सरकार 10 मई से चल रहे अभियान के माध्यम से नगर पालिका के पट्टे में मुख्यमंत्री का फोटो प्रकाशित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम का आंदोलन के माध्यम से विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अब बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव को लेकर 16 मई को प्रदेश स्तर की होने वाली कार्यकारिणी बैठक में विस्तार से रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर सलाह मशवरा भी किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है। महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी इस राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट का शुक्रवार को मेड़ता आगमन पर स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिलेभर नेता उपस्थित थे।
शुक्रवार को बौरुंदा तिराहे पर पायलट के स्वागत का कार्यक्रम रखा गया। उनके साथ पूर्व शिक्षा मंत्री भंवरलाल मेघवाल, प्रदेश महामंत्री महेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जाकिर गेसावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जेब कतरे ने दो कार्यकर्ताओं की काटी जेब : मेड़ता उपखंड मुख्यालय पर स्थित बोरुंदा चौराहे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत कार्यकारिणी के दौरान जेब कतरे ने दो कार्यकर्ताओं की जेब काट ली। कुछ कार्यकर्ताओं ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पहले तो उसकी पिटाई की। बाद में उसको अपनी जीप में डालकर अज्ञात स्थान पर ले गए। शुक्रवार को बोरुंदा तिराहे पर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट का अभिनंदन कार्यक्रम रखा। सचिन पायलट यहां पर कुछ देर के लिए रुके। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में भीड़ का फायदा उठाकर जेब कतरे ने मेड़ता नगरपालिका के पूर्व पार्षद लालाराम नायक की जेब से 11 हजार रुपए उड़ा लिए। वहीं डेगाना से आए कार्यकर्ता की जेब काट ली।
डेगाना के कांग्रेस कार्यकर्ता ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी पिटाई भी कर दी। अज्ञात युवक ने प्रतिरोध भी किया। उसने बताया कि कांग्रेस काफिले के साथ ही आया मगर कांग्रेस कार्यकर्ता उससे संतुष्ट नहीं हुए। संदिग्ध युवक को अपने साथ ही जीप में डालकरले गए।
– रामस्वरूप टाक


Download Android App
Download iOS App



