राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत की ओर अग्रसर होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी की शीर्ष नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष सहित कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी विजयी प्रत्याशियों को भी बधाई देते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने जीत का शंखनाद कर साबित कर दिया है कि आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में भारी बहुमत के साथ श्री गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अपना परचम लहरायेगी।
चुनाव नतीजे का संदेश कि जनता मोदी के काम से खुश नहीं – राहुल
प्रीतम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र एवं राज्य सरकारों ने अपने कार्यकाल में केवल जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अन्तर है उसकी नीतियों के कारण आज समाज का प्रत्येक वर्ग आहत है।
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।


Download Android App
Download iOS App




