देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की 12 दिसंबर को प्रस्तावित ‘‘महंगाई हटाओ रैली’’ अब नयी दिल्ली के बजाय जयपुर में होगी। पार्टी सूत्रों ने यहां बताया, ‘‘12 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली महंगाई हटाओ रैली अब जयपुर में आयोजित हो रही है।

12 दिसम्बर को ‘मंहगाई हटाओ रैली
इस रैली की तैयारियों के लिए पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और अजय माकन इसी शुक्रवार को जयपुर आएंगे। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने देश में बढ़ती मंहगाई एवं आम लोगों की आवश्यकता की वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों में कमी करने में केन्द्र सरकार के विफलता के खिलाफ 12 दिसम्बर को ‘मंहगाई हटाओ रैली’की घोषणा की है। यह रैली पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में होनी थी।


Download Android App
Download iOS App



