राजस्थान सरकार गुर्जर समेत 5 जातियों को OBC कोटा के तहत 5 % आरक्षण देने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गयी है। इस संबंध में विधानसभा के मानसून सत्र में विधेयक लाया जाएगा।
गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों से बातचीत के लिए अधिकृत मंत्रिमंडलीय समिति के सदस्य प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉक्टर अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों के साथ कल हुई बातचीत के बाद देर रात इसपर सहमति बनी।
उन्होंने कहा कि OBC कोटे को 21 % से बढ़ाकर 26 % किया जाएगा। यह 5 % आरक्षण गुर्जर समेत 5 जातियों को दिया जाएगा। इस 5 % में किस जाति की हिस्सेदार कितनी होगी, यह बाद में तय किया जाएगा। चतुर्वेदी ने कहा कि गुर्जर प्रतिनिधियों के साथ हुई बातचीत में OBC कोटे को बढ़ाने पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी है।
बैठक में गुर्जर समुदाय की ओर से कर्नल किरोडी सिंह बैंसला ने जबकि सरकार की ओर से चतुर्वेदी के अलावा संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द राठौड़ और सामान्य प्रशासन मंत्री हेम सिंह भड़ाना ने गुर्जर समाज के प्रतिनिधि मंडल से बातचीत की।
गौरतलब है कि कर्नल बैंसला ने बैठक आरंभ होने से पहले की कल कहाथा कि गुर्जर समेत पांच जातियों को OBC कोटे से पांच प्रतिश्त आरक्षण मिलना है, यह कैसे होगा, इसकी प्रक््िरऊया सरकार को तय करनी है।


Download Android App
Download iOS App



