राजस्थान में कोरोना वायरस का कहर तेजी से पैर पसार रहा है। संक्रमण के मामले दिन पर दिन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को कोरोना के 45 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3741 तक पहुंच गई है। वहीं, अब तक राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 107 तक पहुंच गई है। चिकित्स विभाग ने इस बात की जानकारी दी।
चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर में 11, उदयपुर में 9, जोधपुर 3, अजमेर में 5, कोटा में 9, पाली में 2, नागौर में 2, तथा डूंगरपुर, जालोर, टोंक एवं बीकानेर में एक-एक नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। विभाग के अनुसार राज्य में आज एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। इस जानलेवा विषाणु से अब तक राज्य में 107 लोगों की मौत हो गई है।
विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 216, अलवर में 20, बांसवाडा में 66, बांरा एक, बाडमेंर में 4, भरतपुर में 116, भीलवाडा में 43, बीकानेर में 39, चित्तौडगढ़ में 136, चुरू में 17, दौसा में 22, धौलपुर में 21, डूंगरपुर में 10, हनुमानगढ़ में 11, जयपुर में 1207, जैसलमेर में 35, जालोर में 8, झालावाड़ 47, झुंझुनू में 42, जोधपुर में 865, बीएसएफ में 42, करौली में 5, कोटा में 242, नागौर में 121, पाली में 62, प्रतापगढ़ में 4, राजसमंद में 15, सवाई माधोपुर में 10, सिरोही 2, सीकर में 9 , टोंक में 137, उदयपुर में 112 संक्रमित मरीज सामने आये है। विभाग के अनुसार अब तक एक लाख 66 हजार 424 सैंपल लिए जिसमें से 3753 पॉजिटिव एक लाख 58 हजार 830 नेगेटिव तथा तीन हजार 841 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं। सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 2126 कोरोना वायरस के मरीज ठीक हुए तथा 1895 मरीजों को अस्पताल से छुट्टि हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



