देश के अधिकतर राज्यों में कोरोना वायरस फैल चुका है। वायरस ने सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और केरल को अपनी चपेट में लिया है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान में भी वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते दिन और आज सुबह भी राजस्थान से दो नए मामले सामने आए थे, मगर आज शाम होते-होते फिर से तीन नए मामले सामने आ गए हैं। जिसके बाद प्रदेश में महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 46 हो गई है।
नए पॉजिटिव मामले जोधपुर के हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि इनमें से दो साथ में रहते हैं। यूके से जोधपुर दोनों ने साथ में यात्रा की। उनमें से एक को पहले ही गुरुवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया था।
बता दें, शुक्रवार यानी आज सुबह भीलवाड़ा से दो नए मामलों की पुष्टि हुई है। दोनों कोरोना से मरे एक व्यक्ति के करीबी रिश्तेदार हैं जिनकी जांच रिपोर्ट को पॉजिटिव पाया गया था और गुरुवार की शाम को उनकी मृत्यु हो गई थी।
कोरोना महामारी ने देश को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है। देश में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 809 तक पहुंच चुकी है तो वहीं, इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 19 तक पहुंच गया है।


Download Android App
Download iOS App



