कोरोना महामारी के बीच देश के सबसे लोकप्रिय खेल टूर्नामेंटों में से एक आईपीएल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। तो दूसरी ओर साल के अंत में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप के ऊपर भी वायरस की वजह से संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 15 अप्रैल तक आईपीएल के स्थगित होने पर ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के काफी बड़ा हिस्सा होते हैं। उन्होंने कहा है कि वह अपनी टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलते देखना चाहते थे, क्योंकि यह लीग टी-20 विश्व कप की तैयारी के लिए सबसे अच्छा मंच है।
हालांकि, कोरोना वायरस के कारण काफी चीजें बदली है। फॉक्स स्पोर्ट्स ने लैंगर के हवाले से लिखा है, इस बीमारी के आने से पहले हम आईपीएल में अपने खिलाड़ियों को खेलते देखना चाहते थे। क्योंकि टी-20 विश्व कप आ रहा है और इसकी तैयारी के लिए इस टूर्नामेंट से अच्छा कुछ नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा, लेकिन अब चीजें काफी बदल गई है। सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे पहले हैं। भारत में इस समय कोरोना वायरस के करण 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



