देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात 8 बजे देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार की मध्यरात्रि 12 बजे से पूरे संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान को इस वायरस से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। पीएम मोदी का इस कदम का आम जनता से लेकर तमाम राजनेता ने भी इसका स्वागत किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोद ने प्रधानमंत्री की 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा का समर्थन किया है।
गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ मुझे खुशी है कि राजस्थान पहला राज्य था जिसने पूर्णतया लॉकडाउन घोषित किया था। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी के 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा का समर्थन करता हूं। हमें साथ मिलकर इसका मुकाबला कर इसे हराना चाहिए।’’
सीएण गहलोत ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि सामाजिक मेलजोल से दूरी ही कोरोना वायरस से बचा सकती है। लॉकडाउन का उद्देश्य यही है कि लोग घरों में रहें।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में किसी तरह की बाधा नहीं आए। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि लॉकडाउन के निर्देशों की शत-प्रतिशत पालन हो, नहीं तो हमें मजबूरी में कर्फ्यू लगाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यक कार्यों के लिए आमजन को परेशान नहीं होना पडे़ इसके लिए अनुमति जारी करने की व्यवस्था को ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन किया जाए। इसके लिए मोबाइल एप अथवा ई-मेल आईडी बनाएं। साथ ही सीएम गहलोत ने कहा कि निजी वाहनों की आवाजाही को कड़ाई से रोका जाए। बेवजह वाहन लेकर निकलने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे।


Download Android App
Download iOS App



