दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पिकअप में लगी आग, 3 की जिंदा जलकर मौत

Summary :

Delhi Mumbai Expressway Accident: राजस्थान के अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ। रैणी थाना अंतर्गत एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 131.5 पर दिल्ली से जयपुर जा रही एक पिकअप वाहन आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने के तुरंत बाद पिकअप में चिंगारी उठी और देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया। इस हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया। Rajasthan Accident News:…

Delhi Mumbai Expressway Accident: राजस्थान के अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ। रैणी थाना अंतर्गत एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 131.5 पर दिल्ली से जयपुर जा रही एक पिकअप वाहन आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने के तुरंत बाद पिकअप में चिंगारी उठी और देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया। इस हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया।

Rajasthan Accident News: तीन लोग आग में झुलसे

Delhi Mumbai Expressway Accident
Rajasthan Accident News (Image- Social Media)

जानकारी के अनुसार, पिकअप में कुल चार लोग सवार थे। टक्कर के बाद वाहन में आग लग गई और वाहन में बैठे लोग बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलने पर रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। एनएचएआई की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को तुरंत बाहर निकालकर रैणी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे चालक की हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए

तीनों मृतकों के शव को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस के अनुसार हादसे में मृतकों और घायल की पहचान हो गई है। मृतकों की पहचान हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी मोहित, मध्यप्रदेश के सागर निवासी दीपेंद्र और पदम के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल चालक की पहचान हरियाणा के झज्जर निवासी हन्नी के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

Delhi Mumbai Accident: धू-धूकर जला पिकअप

Delhi Mumbai Expressway Accident
Delhi Mumbai Accident (Image- Social Media)

प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि हादसे के दौरान आपस में कई वाहन टकराए हो सकते हैं, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक घटनास्थल पर केवल जली हुई पिकअप ही मौजूद थी और कोई अन्य वाहन वहां नहीं मिला। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: 18 गाड़ियां फूंकी, 50 किसान घायल, इंटरनेट बंद… राजस्थान के हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का बवाल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।