अजमेर : मुस्लिम युवा आतंकवाद विरोधी समिति के अध्यक्ष शकील सैफी ने दो सितंबर को ईदुलजुहा के मौके पर मुसलमानों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाने की मांग की है।
दरगाह जियारत के लिए अजमेर आए शकील सैफी ने कहा कि ईदुलजुहा के मौके पर कुर्बानी के लिए जानवरों को लाने एवं ले जाने वाले व्यापारियों के साथ कोई दुर्घटना न हो इसके लिए पूरे देश में सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों का जिक्र करते हुए कहा कि वे स्वयं अनेक मौकों पर कह चुके हैं कि गोरक्षक हिंसा कर रहे हैं। ऐसे में उनका दायित्व बन जाता है कि बकरीद मनाने वालों को संरक्षण देते हुए देश में विशेषकर भाजपा शासित राज्यों में सुरक्षा के इंतजाम किए जाए।
उन्होंने कहा कि बकरों की कुर्बानी मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावना से जुड़ी है इसलिए सरकार को कथित तत्वों को चिन्हित कर पाबंद किया जाना चाहिए और इन कथित गौरक्षकों के दलों की ओर से सड़कों पर बेवजह ङ्क्षहसा न हो इससे बचाव के भी पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



