राजस्थान में फिल्म पद्मावती में इतिहास को कथित रूप से तोड मोड कर दिखाये जाने के विरोध में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग को ले कर चल रहा प्रदर्शन आज भी जारी रहा। सर्वसमाज के आहवान पर लोगों ने कुंभलगढ किले के सामने प्रदर्शन किया जबकि चित्तौड़गढ़ दुर्ग में आज दूसरे दिन भी दर्शक प्रवेश नहीं कर सके।
पुलिस के अनुसार चित्तौड़गढ़ दुर्ग में सर्वसमाज के आहवान पर सैकडों लोगों ने धरना जारी रखा। विरोध करने वाले लोगों ने कुंभलगढ किले के निकट प्रदर्शन किया और दर्शकों को प्रवेश नहीं करने दिया गया।पुलिस के अनुसार दोनों स्थानों पर धरना शान्ति पूर्ण चल रहा है।
इधर चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना पुलिस ने कल चित्तौड़गढ़ दुर्ग के समक्ष धरने के दौरान कथित तौर पर हवा में गोली चलाने के आरोप में भीलवाडा के एक व्यक्ति के खिलाफ आम्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


Download Android App
Download iOS App



