केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री एवं राजस्थान में बीकानेर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रदेश में जोधपुर के बाद बीकानेर का सबसे अधिक बार दौरा करने के बावजूद सीट भाजपा के खाते में जायेगी। मेघवाल ने कहा कि चुनाव में गहलोत भले ही जोधपुर के बाद बार-बार बीकानेर का दौरा कर रहे है लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता ने मन बना रखा है, वह भाजपा को पूर्ण आशीर्वाद देगी।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ”पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह देश का मान-सम्मान बढ़ाया है उसका रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने है। उसी के साथ मैं भी बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में जनता, किसानों, ग्रामीण क्षेत्रों, मजदूरों के बीच कराए गए विकास कार्यों की लिस्ट की एक बुकलेट डॉक्यूमेंट के साथ बीकानेर के लोगों के बीच में हूं।” उन्होंने कहा कि इसलिए कहा जा सकता है कि जनता उन्हें तीसरी बार आशीर्वाद देगी।


Download Android App
Download iOS App




