कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जल्द होने वाला है। दो नामों की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। जिसमें शशि थरूर और अशोक गहलोत का नाम शामिल है। लेकिन, ज्यादा उम्मीद है कि सीएम गहलोत नए अध्यक्ष बनेंगे। इस बीच अब तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसी बात कहनी चाही है, जिसे आगामी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
दरअसल, अपने पोस्ट के जरिए सांसद ने ये बताना चाहा है कि लड़ते हुए हार जाना बेहतर है। उन्होंने पोस्ट का शीर्षक ‘अखाड़े में आदमी’ दिया है। पोस्ट में थरूर ने लिखा – “जिंदगी में आलोचक महत्वपूर्ण नहीं होते है, न ही वो इंसान जो ये बता दे कि मजबूत आदमी कैसे ठोकर खाता है या जहां कर्म करने वाले बेहतर कर सकते थे। श्रेय उस व्यक्ति को जाता है जो वास्तव में अखाड़े में है, जिसका चेहरा धूल-पसीने और खून से लथपथ है, जो अपनी जिंदगी में निडरता के साथ हर संभव कोशिश करता है, जो गलती करता है, जो जितने के लिए आखिरी दम तक कोशिश करता है। जो खुद को एक योग्य कारण में खर्च करता है, जो अंत में उच्च उपलब्धि की विजय को सबसे अच्छी तरह जानता है। वह अगर सबसे खराब स्थिति में अगर हार जाता है तो कम से कम लड़ते हुए हारता है। उसका मिलान ऐसी आत्माओ से नहीं होता है, जो लड़ना जानते ही नहीं।”

थरूर ने की थी सोनिया से मुलाकात
वही, शशि थरूर के इस पोस्ट को अध्यक्ष पद के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा कि थरूर का सीधा मुकाबला गहलोत से होने वाला है। साथ ही परिवार सहित अधिकांश लोग चाहते है कि गहलोत अध्यक्ष बने ,इसलिए थरूर को काफी तगड़ा टक्कर मिलने वाला है। शायद यही वजह है कि वो ऐसे पोस्ट कर रहे है।
हम आपको बता दें, थरूर ने पिछले दिनों सोनिया गांधी से मुलाकात करके चुनाव लड़ने की बात कही थी, जिसके बाद पार्टी की तरफ से साफ किया गया की जिसे चुनाव लड़ना है वो लड़ सकता है। पार्टी अपना कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी।


Download Android App
Download iOS App



