अजमेर : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के बारे में सेना प्रमुख मनोज मुकंद नरवणे के बयान का स्वागत करते हुए अजमेर दरगाह के दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने शनिवार को कहा कि फौज को पीओके वापस लेने का आदेश दिया जाना चाहिए। खान ने ट्वीट किया, ‘‘जब सेना है तैयार तो किस का है इंतेज़ार।

भारतीय संसद को सेना को आदेश देना चाहिए कि वह पीओके को भारत में सम्मिलित करे।’’ खान ने लिखा है, ‘‘भारत अपने इस अभिन्न हिस्से को वापस लाकर कश्मीर को सम्पूर्ण कश्मीर बनाए बल्कि अखंड कश्मीर का सपना भी पूरा करे।’’ सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने शनिवार को कहा कि यदि सेना को संसद से आदेश मिलता है तो वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को अपने नियंत्रण में ले सकती है।


Download Android App
Download iOS App



