जयपुर : राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को कहा कि पुलिस को ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करना चाहिए ताकि गुनहगार बच नहीं सके।
कल्याण सिंह ने बताया कि गुनहगार बचना नहीं चाहिए और बेगुनाह फंसना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारी निभिर्कता के साथ अपना काम करना चाहिए।
राजस्थान के राज्यपाल ने कहा कि पुलिस सेवा महत्वपूर्ण सेवा है और पुलिस के भरोसे ही समाज चैन एवं शांति से रहता है। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि वे भय मुक्त वातावरण बनाने के लिए खूब मेहनत करें।
राजस्थान के राज्यपाल से मुलाकात करने वालों में कर्नाटक, त्रिपुरा, बिहार, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश तथा केरल कैडर के सत्रह प्रशिक्षु अधिकारी शामिल थे। यह अधिकारी हैदराबाद के सरदार बल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



