बीकानेर : राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के भादरा के अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने हरियाणा पुलिस दल पर जानलेवा हमला कर कैदी को छुड़ाने के आरोप में आठ अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वन्दना राठौड़ ने आज अभियुक्त देवेन्द, जाट, कर्ण सिंह, विक्रम सिंह, नरेश, लीलाधर, धर्मवीर, जसवीर एवं सुरेन्द, को हरियाणा के पुलिस दल पर हमला करने और अपराधी को छुड़ाकर ले जाने का दोषी मानते हुए सभी को आजीवन कारावास की सजा तथा बीस बीस हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार 25 मई, 2011 को हरियाणा पुलिस के तीन जवान अपराधी उम्मेद सिंह को भादरा की एक अदालत में तारीख पर लाये थे। लौटते समय उक्त अभियुक्तों ने पुलिस पर हमला कर अपराधी को छुड़ाकर ले गये थे। इस हमले में एक पुलिस कर्मी की मौत जबकि दो अन्य घायल हो गये थे।


Download Android App
Download iOS App



