उदयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की आन, बान और शान का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की सड़के पैसे उगलने की ताकत रखती हैं और हर पर्यटक राजस्थान आना चाहता है जिन्हें सुविधाएं दीजिए। मोदी ने खेल मैदान में लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की धरती में वह चुंबकीय शक्ति है जो देश के सैलानियों को ही नहीं विदेश तक के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
उन्होंने कहा कि पुष्कर के मेले में जहां लोग धर्म और अध्यात्म का पावन सान्निध्य पाते हैं, वहीं झीलों की नगरी उदयपुर में उनका मन यहां के सौंदर्य से अभिभूत कर देता है। दुनिया भर के पर्यटकों को जैसलमेर की मरऊ भूमि सहित अन्य पर्यटन स्थनों पर जाने से एक नई जिंदगी का एहसास होता है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाला हर पर्यटक अपनी जेब खाली करने आता है। उसके मार्फत यहां माला बेचने वाला, प्रसाद बनाने वाला, आटो रिक्शा वाला, गेस्ट हाऊस चलाने वाला तथा हैंडीक्राफ्ट की दुकान वाला कमाई करता है। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में चुटकी ली, चाय बेचने वाला भी कमाता है। मोदी ने विश्वास दिलाया कि राजस्थान के भाज्ञ का रास्ता खुल रहा है। गांवों में बडा परिवर्तन आ रहा है। विकास के काम आगे बढ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



