भाजपा राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दक्षिण में हैदराबाद नगर निगम और पश्चिम में राजस्थान के जिला परिषद चुनावों की शानदार सफलता के बाद पूर्वोत्तर में असम के बोडो लैंड परिषद (BTC) चुनाव भी भाजपा को व्यापक समर्थन मिला। 40 सदस्यीय परिषद में भाजपा एक से नौ सीट पर आने के बाद यूपीपीएल के नेता प्रमोद बोरो के नेतृत्व में नयी परिषद कार्यकारिणी बनायेगी।
भाजपा की देशव्यापी सफलता से स्पष्ट है कि पार्टी की नीति-नीयत के प्रति किसानों, गरीबों और युवाओं का विश्वास लगातार बढा है। यह भी साफ हो गया कि पंजाब को छोड कर हर जगह किसान नये कृषि कानूनों के समर्थन में हैं। दिल्ली में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से वहां बिहार के लोगों का अपमान हो रहा है और लाल-हरे-नीले हर रंग की भारत विरोध ताकतों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। जिस केजरीवाल ने बिहारियों को इलाज के लिए दिल्ली आने पर फटकारा, लॉकडाउन के समय बस खुलने की अफवाह फैलाकर लाखों बिहारी मजदूरों को बाहर कर दिया,वह कांग्रेस से जुडे बिचौलियों के प्रभाव वाले आंदोलन की मेजबानी कर रहे हैं।
टुकडे-टुकडे गैंग के एक छात्र नेता के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति देने में आनाकानी करने वाले केजरीवाल का कथित किसानों के समर्थन में उपवास करना केंद्र पर दबाव बनाने की साजिश है। आजादी के बाद दिल्ली के सबसे बडे दंगे में जिस पार्टी का हाथ रहा, उसके विरुद्ध भाजपा कडा राजनीतिक प्रतिरोध करेगी।


Download Android App
Download iOS App



