राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में भी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की तरह सड़क पर लड़ाकू विमान उतारे जा सकेंगे। जम्मू से कांडला तक बनने वाली भारतमाला परियोजना के निदेशक कुलवंत कटारिया के अनुसार परियोजना में राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर व बाड़मेर को शामिल किया गया है।
इसके लिए चारों जिलों में उच्च गुणवत्ता की 10 मीटर चौड़ विशेष सड़क बनाई जाएगी जहां युद्ध या आपात स्थिति में लड़ाकू विमान भी उतारे जा सकते हैं। श्री कटारिया के अनुसार वर्ष 2018 के अंत तक सड़क का निर्माण श्रीगंगानगर से शुरू किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि युद्ध के समय एयरबेस बर्बाद होने की स्थिति में लड़ाकू विमानों को उतारने के लिए ही ऐसी सड़कों का निर्माण कराया जाता है। देश में इससे पहले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे और मथुरा एक्सप्रेस वे पर सड़कों पर लड़ाकू विमान उतारे जा चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



