राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज दो अलग अलग कार्रवाई कर एक थानाधिकारी एवं कनिष्ठ अभियंता सहित तीन लोगों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो के महानिरीक्षक वी के सिंह ने बताया कि परिवादी गफूर खां ने ब्यूरो के उदयपुर कार्यालय में शिकायत दी कि उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा पचपदरा थाने में दर्ज है जिसमें उसकी गाड़ भी जब्त की गई थी जिसे वह छुड़वाने के लिए थाने में गया तब थानाधिकारी देवेंद, कविया ने गाड़ छोड़ने की एवज में एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की।
शिकायत के सत्यापन के दौरान देवेंद्र कविया को 20 हजार रूपए की रिश्वत एवं आज परिवादी के साथी रहीसदान के माध्यम से 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी तरह उदयपुर के झल्लारा विद्युत सब स्टेशन (जीएसएस) के कनिष्ठ अभियंता एवं बिचौलिए को परिवादी से उसके खेत पर डीपी लगाने एवं तार खींचने की एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।


Download Android App
Download iOS App



