एक तरफ उत्तर भारत में जहां ठंड का कहर जारी है वही दूसरी तरफ राजस्थान में ठंडी हवाएं चलने के कारण जयपुर और बीकानेर संभागों में कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश के चूरू एवं पिलानी में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं कोहरे के कारण पश्चिमोथर रेलवे की कई गाडय़रां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
उन्होंने बताया कि चूरू में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस, सीकर-माउंट आबू में दो डिग्री सेल्सियस, पिलानी में तीन डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 3.1 डिग्री सेल्सियस, अलवर एवं भीलवाड़ में चार डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में पांच डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 5.8 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 6.6 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 6.9 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 8.2 डिग्री सेल्सियस, बूंदी एवं जैसलमेर में 8.6 डिग्री सेल्सियस, ऐरनपुरा रोड में 9.4 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 9.5 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 10 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि चूरू एवं पिलानी में आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई, वहीं सीकर, अलवर, पिलानी, चूरू, श्रीगंगानगर और माउंट आबू शीतलहर की चपेट में हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस से 26.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में धुंध एवं घना कोहरा छाये रहने और कुछ स्थानों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



