जयपुर में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अन्तर्गत जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र के विद्युतीकृत गांवों में घरेलू बिजली कनेक्शन देने के लिए 17 सितम्बर को डिस्कॉम के नौ जिला क्षेत्रों में ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं अटल सेवा केन्द्रों पर 62 शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इन शिविरों में बी.पी.एल। परिवारों को नि:शुल्क एवं अन्य आवासों को घरेलू बिजली कनेक्शन जारी करने के साथ ही खराब मीटरों को बदलने की व्यवस्था भी गई है।
जयपुर विद्युत वितरण निगम के झालावाड़ जिले में 7, कोटा में 4, बूंदी में 6, दौसा में 4, सवाईमाधोपुर में 5, भरतपुर में 11, बांरा में 2, टोंक में 7 एवं अलवर जिले में 16 शिविरों का आयोजन किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



